पटना सचिवालय स्थित ग्रामीण कार्य विभाग के माननीय मंत्री श्री सुनील कुमार सिंह जी से उनके कार्यालय में विधायक अमौर अख्तरुल ईमान साहब ने मुलाकात की।
इस दौरान क्षेत्र में वर्षों से लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अख्तरुल ईमान साहब ने माननीय मंत्री जी से आग्रह किया कि लंबित योजनाओं को अपने संज्ञान में लेते हुए विभाग को आवश्यक निर्देश दें, ताकि इन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर जनता को राहत मिल सके।
जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर प्रयास जारी है।