कांके: जयपाल सिंह स्टेडियम के पास छात्र प्रदर्शन, पुलिस अलर्ट; जवानों को संयम बरतने के निर्देश
Kanke, Ranchi | Jul 29, 2026 जयपाल सिंह स्टेडियम के पास छात्र प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधिकारियों की ओर से जवानों को संयम बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस अधिकारियों ने ब्रीफिंग के दौरान जवानों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ संयम और धैर्य का परिचय देने को कहा गया।