मढ़ौरा: मढ़ौरा स्टेशन रोड निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से मारपीट, अनुमंडल अस्पताल में इलाज जारी
थानाक्षेत्र के मढ़ौरा स्टेशन रोड के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ कुछ युवको के द्वारा मारपीट किया जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुँचाया जहां चिकित्सक ने ईलाज किया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर 1 बजे सड़क निर्माण कार्य में लगे खरौनी निवासी शंभु राम व मुबारकपुर के पंकज गिरी के साथ मारपीट हुई है।