सहारनपुर: सहारनपुर दौरे में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने BJP पर किया हमला, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और किसानों के मुद्दों पर जताई नाराजगी
बुधवार शाम 5:00 बजे दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए सहारनपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी भाजपा पर तीखा प्रहार किया। श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा ने वह काम नहीं किया जो उसे करना चाहिए था और पूरे देश में भय का माहौल है।