पाली: ग्राम बंगरिया निवासी युवक ने पारिवारिक जनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मोबाइल टावर पर चढ़कर मचाया हड़कंप
Pali, Lalitpur | Jul 10, 2026 थाना पाली अंतर्गत ग्राम बंगरिया में शुक्रवार सुबह के समय अचानक हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम बंगरिया निवासी एक युवक शुक्रवार सुबह करीबन 9:30 बजे अपने पारिवारिक जनों पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए, गांव के पास लगे हुए लगभग डेढ़ सौ फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।