नवाबगंज: बाराबंकी में डीएम-एसपी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी पर दिए निर्देश
बाराबंकी जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने शनिवार को करीब 1 बजे संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सबसे पहले कारागार के मुख्य द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैनात सुरक्षा कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।