बरेली: बरेली के रामपुर रोड पर पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा, रिसाव होते ही मची अफरा-तफरी, दोनों तरफ थमा ट्रैफिक
बरेली के रामपुर रोड पर बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हजारों लीटर पेट्रोल से भरा टैंकर मथुरापुर में रेनॉल्ट कार कंपनी के सामने सड़क किनारे खाई में पलट गया। टैंकर के पलटते ही पेट्रोल का रिसाव शुरू हो गया, जिससे मौके पर आग लगने का खतरा बढ़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही सीबीगंज पुलिस ने एहतियातन रामपुर रोड पर दोनों तरफ का यातायात रोक दिया।