सरीला: जलालपुर थाना के भेंडी गांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से गिरा मकान, महिला की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
सरीला तहसील क्षेत्र के जलालपुर थाना अंतर्गत भेड़ी गांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के दौरान एक मकान भरभरा कर गिर गया। हुए हादसे में मकान के अंदर मौजूद एक महिला की मकान के मलबे में दबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज शनिवार को मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।