उज्जैन शहर: फिल्म अभिनेता राकेश बेदी ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, पूजन कर लिया आशीर्वाद
उज्जैन। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राकेश बेदी ने आज महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के पश्चात उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें मंदिर में अत्यंत दिव्य और अलौकिक अनुभूति हुई। नंदी के समीप खड़े होकर बाबा के समक्ष उन्हें ऐसा लगा मानो वे किसी अलग ही दुनिया में पहुंच गए हों। उन्होंने मंदिर के महंत, पुजारियों एवं व्यवस्थापकों का हृदय