किशनगंज: जेसीबी से ट्रेंच खोदकर वन भूमि से हटाया गया 30 बीघा अतिक्रमण
नाका समरानियां के वनखण्ड रातई मौजा ढिकवानी में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 30 बीघा वन भूमि से अतिक्रमण हटाया। बड़े विवेकानंद माणिकराव, उप वन संरक्षक बारां के निर्देश पर जेसीबी मशीन से वन भूमि की सीमा में ट्रेंच खोदकर अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक वन संरक्षक मोहम्मद हाफिज, क्षेत्रीय वन अधिकारी केलवाड़ा देवराज सुमन मौजूद रहे।