भीलवाड़ा: अंबेडकर कॉलोनी में बड़ा हादसा टला, नगर निगम का गौवंश से भरा ट्रैक्टर बिजली के पोल से टकराया
भीलवाड़ा शहर कि अंबेडकर कॉलोनी में आज सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब नगर निगम का निराक्षित पशुओं को पकड़ने वाला ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा पूरी तरह हिल गया है, जिससे क्षेत्र में कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी, ट्रैक्टर के अंदर पकडे गए गौवंश मौजूद थे।