कोल: महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कावड़ियों के चलते प्रशासन ने डायवर्ट किया रुट, बम बम भोले के जयकारों से गूंज रहा अलीगढ़
Koil, Aligarh | Mar 6, 2024 महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कांवड़ियों का जल लेकर आना शुरू हो गया है, शिवरात्रि पर्व को लेकर दूर दराज से जल लेकर आने वाले कावड़िया अलीगढ़ से होकर गुजरते हैं जिसके चलते प्रशासन द्वारा अलीगढ़ जिले में बेहतर तैयारियां की जाती है, शिवरात्रि को लेकर जिला प्रशासन द्वारा रामघाट रोड से बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है साथ ही रूट डायवर्ट कर दिया गया है।