कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत गाड़ी टकराने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, एक युवक हुआ घायल
Koil, Aligarh | Mar 6, 2024 सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत आपस में गाड़ी टकराने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। जिसकी वजह से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने बताया कि उक्त गाड़ी सवार व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की है। इस संदर्भ में युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।