कोल: कीरतपुर भट्टा के पास बाइक सवार चाचा-भतीजे को अन्य बाइक सवार ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से हुए घायल
Koil, Aligarh | Mar 6, 2024 कीरतपुर भट्टा के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों घायलों को बुधवार की तड़के सुबह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।