कोल: क्वार्सी में अपर नगर आयुक्त ने महाशिवरात्रि रूट का किया दौरा, कांवड़ियों से नगर आयुक्त ने इंतजामों का जाना हाल
Koil, Aligarh | Mar 6, 2024 थाना क्वार्सी क्षेत्र में अपर नगर आयुक्त ने महाशिवरात्रि रूट का दौरा कर कांवड़ियों से इंतजामों का हाल जाना। नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त राकेश यादव ने अधीनस्थों के साथ महाशिवरात्रि के निर्धारित 4 सेक्टरों के रूट पर बुधवार को नगर निगम द्वारा की जाने वाली सफाई को लेकर निरीक्षण किया।