बैतूल नगर: शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी और 18 वर्षीय बेटी पर बरसाई लाठियां, मां घायल ग्राम पाठा नदी गोलीढाना का मामला
कोतवाली थाना क्षेत्र के पाठा नदी गोलीढाना गांव से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। घटना शनिवार रात करीब 9 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 37 वर्षीय संगीता मर्सकोले बाजार से अपने घर वापस लौटी थीं। इसी दौरान उनके पति विजय मर्सकोले ने किसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि विजय मर्सकोले शराब के नशे में था और विवाद