कटकमदाग: राजेश साव संदिग्ध मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर फूटा जनाक्रोश, पसई में सड़क जाम
कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव में राजेश साव की संदिग्ध मौत मामले में न्याय नहीं मिलने से ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को दस बजे सड़क पर फूट पड़ा। करीब दो महीने बीत जाने के बावजूद दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।ग्रामीणों का आरोप है कि राजेश साव की मौत एक सुनियोजित साजिश का परिणाम है ।