हरिद्वार: बहादराबाद में युवक की हत्या से सनसनी, गंगनहर किनारे मिला शव, मृतक की मां ने एक युवती समेत 8 के खिलाफ दी तहरीर
बहादराबाद थाना क्षेत्र में प्रेमप्रसंग के चलते युवक की हत्या कर दी गई। मृतक संजीत का शव गंगनहर किनारे मिलने पर मृतक की मां की ओर से युवती समेत आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।