हरिद्वार: मुख्य नगर अधिकारी ने मांस विक्रेताओं के साथ अपने कार्यालय में की बैठक, सराय में सभी दुकानें स्थांतरित करने को लेकर चर्चा
हरिद्वार नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी तरुण चौधरी ने अपने कार्यालय में मांस विक्रेताओं के साथ बैठक की। बैठक में सभी मांस की दुकानों को सराय में स्थानांतरित करने को लेकर चर्चा हुई। मांस विक्रेताओं को आश्वासन दिया गया कि सराय में नगर निगम के द्वारा बनाई गई दुकानें मांस विक्रेताओं के लिए उपयुक्त हैं। इस संबंध में एक कमेटी बनाने के भी निर्देश दिए गए।