हरिद्वार: निरंजनी अखाड़े ने हर की पौड़ी से शुरू की राम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
निरंजनी अखाड़े द्वारा आज हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से राम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा शुरू की गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना किया। यह यात्रा हरिद्वार से शुरू होकर अयोध्या तक जाएगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर की पौड़ी पहुंचकर गंगा पूजन किया और फिर यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा भी की गई।