हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने अन्नेकी पुल के पास अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया एक संदिग्ध
सिडकुल पुलिस ने अन्नेकी पुल के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि इसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ है और यह क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। आरोपी का नाम अरुण है और यह यूपी के बिजनौर का रहने वाला है। पुलिस ने अरुण को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।