हरिद्वार: भारी ठंड और कोहरे के चलते 16 जनवरी को बंद रहेंगे 8वीं तक सभी स्कूल , सोमवार देर शाम डीएम ने रौशनाबाद में दिए आदेश
शीतलहर और कंपकंपाती ठंड के चलते 16 जनवरी को जिले भर में आठवीं तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। रोशनाबाद स्थित अपने कार्यालय में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने सोमवार देर शाम आदेश जारी किए हैं। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी अवकाश रहेगा। जिला अधिकारी का कहना है कि स्कूल खोलने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।