जहानाबाद: धामापुर मोड़ पर युवक से लूटपाट, विरोध करने पर मारपीट कर किया जख्मी
धामापुर मोड़ के पास से जब स्थानीय निवासी रॉबिन कुमार काम कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने उनसे छीनाझपटी की और विरोध करने पर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है। युवक ने बताया कि इस दौरान मोबाइल और पैसा भी छीन लिया गया।