सोमवार शाम 5:बजे नगर पालिका सोरों की अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा ने बताया कि लहरा गंगा घाट से महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु कावड़ में गंगाजल लेकर गए थे। जिसके चलते लहरा गंगा घाट पर कचरे का ढेर लग गया था। और नगर पालिका के सफाई कर्मी कचरा के ढेर को गंगा घाट से साफ करने में लगे हैं। और अभी 2 दिन और लगेंगे गंगा घाट को पूरी तरह से साफ कर दिया जाएगा।