कुंडा: बजरंग डिग्री कॉलेज में वैवाहिक बंधन में बंधे 101 जोड़े, बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने की बारात की अगवानी
कुंडा के बजरंग डिग्री कॉलेज में योगीराज देवरहा बाबा चैरिटेबल वेलफेयर ट्रस्ट और राजा भैया यूथ ब्रिगेड के संयुक्त प्रयास से आयोजित सामुहिक विवाह में 101 युवक-युवतियों ने एक दूसरे के साथ जीवन गुजारने की कसमें खाई । 99 जोड़े अग्नि के सात फेरे लेकर तो दो जोड़ों का निकाह रचाकर वैवाहिक रस में पूरी की गई। सोमवार सुबह तक वैवाहिक रस्मे पूरी हुई।