कुंडा: कुंडा के बजरंग डिग्री कॉलेज में 101 कन्याओ के सामूहिक विवाह के मद्देनजर एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
कुंडा के बजरंग डिग्री कॉलेज में रविवार को 101 कन्याओं के सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया है। देर शाम बजरंग डिग्री कॉलेज पहुंचे पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मातहतो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस सामूहिक विवाह में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह बारातियों का स्वागत करेंगे तो वही कुंडा विधायक राजा भैया कन्याओ को आशीर्वाद देंगे।