बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब जप्त कर दो आरोपियों पर मामला किया दर्ज
बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब विक्रय करने पर नजर रखी जा रही है।और छापामार कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के द्वारा कस्बा के महादेव मोहल्ला से मोहन रैकवार के घर से 5 लीटर देसी कच्ची महुआ शराब एवं मजना गांव के गड़रयाना से बंदू कुशवाहा के घर से 20 क्वार्टर देसी मदिरा प्लेन के जप्त कर दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।