बल्देवगढ़: ग्राम चंद्रपुरा में घर में शौचालय नहीं होने पर पत्नी अपने पति से रिश्ता तोड़ने को तैयार, जनपद सीईओ ने जांच के दिए आदेश
ग्राम चंद्रपुरा में घर में शौचालय न होने पर एक पत्नी अपने पति से रिश्ता तोड़ने को तैयार हो गई। महिला मंजू भट्ट ने बताया कि उसका विवाह चंद्रपुरा गांव के राकेश भट्ट के साथ हुआ था लेकिन घर में शौचालय नहीं होने पर उसे काफी समस्या हो रही है। ग्राम पंचायत सचिव एवं सरपंच के द्वारा शौचालय का निर्माण नहीं करवाया जा रहा है। वहीं, इस मामले पर जनपद सीईओ ने जांच के आदेश दिए हैं।