बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ खरगापुर मार्ग भेलसी के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
बल्देवगढ़ खरगापुर मार्ग भेलसी के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मौके पर पुलिस पहुंची है जहां पर पुलिस के द्वारा पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है।जानकारी के अनुसार मृतक विष्णु अहिरवार एवं भैया वाल्मीकि निवासी ग्राम देरी के होना बताए जा रहे है। दोनों बाइक से बल्देवगढ़ से खरगापुर की ओर जा रहे थे। तभी उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई।