🌿 भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर डिंडौरी में जनजातीय गौरव दिवस की धूम, जिलेभर में उत्साह के साथ आयोजित हुए कार्यक्रम
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर डिंडौरी में जिला स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके संघर्ष, साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से अवंतीबाई चौक तक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर जनजातीय संस्कृति, गौरव, परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए किया गया संघर्ष एवं बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते ने अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर खड़े होने और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।
जिले के सभी विकासखंडों में भी जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के विचार, संघर्ष और आदर्श सदैव समाज को एकता, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे। 🇮🇳
#JanjatiyaGauravDiwas #BirsaMundaJayanti #BhagwanBirsaMunda #TribalPride #TribalHeritage #Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #collectordindori #JansamparkDindori #TribalCulture #SocialUnity
Dindori, Madhya Pradesh | Nov 15, 2026