हायाघाट: हायाघाट थाना कांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, प्राथमिकी अभियुक्त अमित कुमार राय काफी दिनों से था फरार
हायाघाट थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 162/25 के प्राथमिकी अभियुक्त अमित कुमार राय को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान समस्तीपुर जिला के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर बैकुंठ गांव निवासी के रूप में हुई है, जो राम रेखा राय के पुत्र बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, उक्त अभियुक्त लंबे समय से फरार था।