शेखपुरा: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तीन मुहानी मोड़ के समीप चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, वसूला गया जुर्माना
शेखपुरा जिला में लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। इसी आलोक में यातायात थाना की पुलिस के द्वारा शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत तीन मुहानी मोड़ के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान दो वाहन से ₹2000 का जुर्माना भी वसूल किया। जांच के दौरान किसी भी आपत्तिजनक सामग्री की बरामद भी नहीं हो पाई।