शेखपुरा: सदर थाना की पुलिस ने एक फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए लाया सदर अस्पताल
सदर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खांडपर बाबूराम तालाब से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को मेडिकल जांच के लिए मंगलवार को सदर अस्पताल लाया गया। जांच के बाद अभियुक्त जेल भेजा जाएगा। अभियुक्त की पहचान खांडपर बाबूराम तालाब निवासी किशोरी महतो के पुत्र पंकज कुमार के रूप में किया गया है।