शेखपुरा: घूसकुरी गांव में पराली जलाने के कारण तीन बीघा से ज्यादा की फसल जलकर हुई राख, हजारों का हुआ नुकसान
शेखपुरा जिले के घूसकुरीगांव में पराली जलाने के कारण तीन बीघा में लगे गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गया। इस घटना में किसानों को हजारों का नुकसान हुआ है। कड़ी मसक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। फसल जलने वाले किसानों में संजय प्रसाद, अयोध्या प्रसाद और विनोद प्रसाद का खेत शामिल हैं।