शेखपुरा: उत्पाद विभाग की टीम ने बेलाव गांव में ड्रोन के माध्यम से चलाया छापेमारी अभियान, 1500 किलो की मात्रा में जावा गुड़ बरामद
उत्पाद विभाग की टीम ने बेलाव गांव में ड्रोन के माध्यम से छापामरी अभियान चलाया। इस दौरान करीब 1500 किलो की मात्रा में जावा गुड़ बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने तीन शराब बनाने की अड्डे को भी ध्वस्त किया। हालांकि पुलिस छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहे।