शेखपुरा: शेखपुरा के इस्लामीया हाई स्कूल पहुंचे तेजस्वी यादव और मुकेश साहनी ने नवादा और जमुई के प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन
शेखपुरा के इस्लामिया हाई स्कूल पहुंचे तेजस्वी यादव और मुकेश साहनी ने नवादा से प्रत्याशी सरवन कुशवाहा और जमुई से प्रत्याशी अर्चना रविदास के लिए लोगों से समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा 17 महीने में हर संभव विकास का प्रयास किया। सरकार बनते ही लोगों को रोजगार मिलेगा।