बिलासपुर सदर: विधायक रणधीर शर्मा ने कहा- सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में कई खामियां हैं
भाजपा मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक एवं विधायक रणधीर शर्मा ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए खरी-खोटी सुनाई है। बिलासपुर में उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भाजपा सरकार के समय चलाए गए ‘जनमंच’ की नकल है। कांग्रेस सरकार ने नकल करने का प्रयास तो किया है, लेकिन इसके लिए अकल भी चाहिए। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में खामियों की भरमार है।