बिलासपुर सदर: लुहणू क्रिकेट मैदान में आयोजित इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में एसपी इलेवन की टीम रही विजेता
लुहणू क्रिकेट मैदान में आयोजित इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में डीसी इलेवन की टीम को हराकर एसपी इलेवन की टीम विजेता बन गई है। एसपी इलेवन की टीम ने डीसी इलवेन को 95 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया है। इस मैच में एसपी इलेवन की ओर से ललित ने 94 रनों की शानदार पारी खेली।