बिलासपुर सदर: बिलासपुर की निजी कंपनी भरेगी सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद, 24 को उप रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने बताया कि बिलासपुर की निजी कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड्स के 100 पदों भरे जाएंगे। 24 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में 10ः30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं व 12वीं निर्धारित की गई है।