बिलासपुर सदर: हटाए गए मंगरोट में NH पर लगाए गए पत्थर, पुलिस ने मौके पर जाकर किया निरीक्षण
शिमला-मटौर NH पर मंगरोट में पत्थर फेंकने के मामले में आश्वासन के बाद राजनकांत शर्मा ने पत्थरों को हटा लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने मंगरोट का निरीक्षण किया और राजनकांत शर्मा और उनकी मां सीता देवी को जानकारी प्रदान की। ASP शिव चौधरी ने बताया कि राजनकांत शर्मा व उनकी मां को SDM कोर्ट में चल रहे इस मामले से संबंधित कॉपी सौंपी गई है जिसके बाद राजनकांत ने पत्थर हटा लिए हैं।