बिलासपुर सदर: गोबिंद सागर झील में एडवेंचर स्पोर्ट्स की गतिविधियों को 19जनवरी से शुरू किया जा रहा उपायुक्त ने जानकारी दी
जिला प्रशासन द्वारा बिलासपुर के साथ लगते मंडी भराड़ी क्षेत्र के साथ लगती गोबिंद सागर झील में एडवेंचर स्पोर्ट्स की गतिविधियों को शुरू किया जा रहा है। 19 जनवरी से शुरू होने वाले इस एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का शुभारंभ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे। यह फेस्टिवल आगामी 31 मार्च तक जारी रहेगा