कोतमा: चोलना में आम आदमी पार्टी ने पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि का विरोध जताया
Kotma, Anuppur | May 8, 2026 शुक्रवार 5:00 चोलना में आम आदमी पार्टी में पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया।संबोधन के दौरान जिला अध्यक्ष संदीप पडवार ने कहा कि 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें 3200 के पार पहुंचाकर सरकार ने छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। चाय के ठेले, ढाबा और छोटे रेस्टोरेंट चलाने वाले कारोबारी अब बर्बादी की कगार पर हैं।