साहिबगंज: उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का हुआ आयोजन, दूरदराज के इलाकों से आए आमलोगों की समस्याओं से रूबरू हुए उपायुक्त
मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जहां इस जनता दरबार में दूरदराज के इलाकों से आए हुए दर्जन भर से अधिक लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। इस दौरान सभी समस्याओं को बारी बारी से सुनने के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस दिशा में कार्यवाही करने का निर्देश उपायुक्त ने जारी किया।