साहिबगंज: ओझा टोली घाट पर मालवाहक जहाज व नाव की टक्कर मामले में जांच को पहुंचे सदर सीओ व मुफस्सिल थाना प्रभारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओझा टोली घाट पर सोमवार की देर शाम को मालवाहक जहाज ने 3 अलग अलग नावों को टक्कर मार दिया था जहां इस दुर्घटना में एक नाव गंगा नदी के गहरे पानी में समा गया था। उधर मंगलवार को सदर सीओ व मुफस्सिल थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की। जहां सीओ ने मालवाहक जहाज को जब्त करते हुए मुफस्सिल थाना प्रभारी को सौप दिया।