साहिबगंज: तेतरिया मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में बांझी का युवक हुआ गंभीर रूप घायल, इलाज हेतु लाया गया सदर अस्पताल
साहिबगंज कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद बाईक से जा रहे कॉलेज के छात्र का जलेबिया घाटी से आगे तेतरिया मोड़ के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक अपने एक अन्य दोस्त के साथ बाईक चलाते हुए बांझी जा रहा था तभी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और घायल हो गया। उधर घायल युवक का सदर अस्पताल में इलाज किया गया।