कटंगी: आचार संहिता का पालन करते हुए मनाए त्यौहार, कटंगी थाने में हुई शांति समिति की बैठक
25 मार्च को होली, 30 मार्च को रंगपंचमी, 11 अप्रैल को ईद उल फितर, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, 17 अप्रैल को रामनवमी और हनुमान जयंती के त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को कटंगी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शांति और सद्भावना के साथ ही इन सभी त्यौहारों को आचार संहिता का पालन करते हुए मनाने की अपील की गई।