कटंगी: आगरी में हुए सड़क हादसे में घायल सहायक संचालक शिक्षा की हुई मौत, शिक्षा जगत शोक में डूबा
कटंगी क्षेत्र के ग्राम आगरी में पेट्रोप पंप के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए सहायक संचालक शिक्षा विभाग की उपचार के लिए ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। उनकी मौत पर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े तमाम शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मिली जानकारी अनुसार कटंगी क्षेत्र के ग्राम कोड़मी निवासी रायसिंह मर्सकोले वारासिवनी में पदस्थ थे।