कटंगी: विधवा महिला की pm आवास योजना की राशि डकार गया कन्हड़गांव पंचायत का पूर्व उपसरपंच, पुलिस भी नहीं दिला पाई न्याय
जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत कन्हड़गांव के पूर्व उपसरपंच ने गांव की एक विधवा महिला की प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की राशि डकार ली है। विधवा महिला ने इस मामले की शिकायत महकेपार पुलिस चौकी में भी करवाई परंतु पुलिस भी पीड़ित महिला को न्याय नहीं दिला पाई। जिस कारण पीड़ित वृद्ध महिला टूटी-फूटी झोपड़ी में रहने को मजबूर है।