कटंगी: जनपद पंचायत कटंगी में मतदाता जागरूकता के लिए निकाली रैली और ली प्रतिज्ञा
सीईओ दीपक कर्पे ने सभी को निर्वाचन संबंधी शपथ दिलाई। सभी ने लोकतंत्र पर अपनी पूर्ण आस्था रखते देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने और स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने की प्रतिज्ञा ली।