कटंगी: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 15 सालों से कटंगी कॉलेज में कर्मचारी कर रहा था नौकरी
शासकीय राजा भोज महाविद्यालय कटंगी में बीते 15 वर्षों से चंद्रकांत तिवारी नाम का कर्मचारी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहा था। जन भागीदारी समिति ने वर्ष 2008 में पहली बार सहायक कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर उनकी नियुक्ति की थी। जिसके बाद से वह लगातार कॉलेज में सेवारत थे. दरअसल, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा एक आरटीआई और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद हुआ।